IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ड्वेन ब्रावो को मेंटर घोषित किया

Vivek Shah
By -
toc IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ड्वेन ब्रावो को मेंटर के रूप में नियुक्त किया है।
IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ड्वेन ब्रावो को मेंटर घोषित किया

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) को मेंटर के रूप में नियुक्त किया है। वे अब गौतम गंभीर की जगह लेंगे, गंभीर KKR के मेंटर थे, वे अभी फ्रैंचाइज़ी को अलबिदा कह दिया है, वो अभी भारतीय टीम के कोच है। इस से पहले ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच थे।

ब्रावो ने अपने इस नए अध्याय के लिए अपना उत्साह भी व्यक्त किया। "मैं पिछले 10 वर्षों से सीपीएल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का हिस्सा रहा हूँ। विभिन्न लीगों में नाइट राइडर्स के लिए और उनके खिलाफ खेलने के बाद, मैं उनके काम करने के तरीके का बहुत सम्मान करता हूँ।

यह मेरे लिए एकदम सही मंच है, क्योंकि मैं खेलने से लेकर अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन और कोचिंग देने तक का सफर तय कर रहा हूं।"

ड्वेन ब्रावो ने अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने 582 टी20 मैच खेले हैं, 631 विकेट लिए हैं और लगभग 7,000 रन बनाए हैं। किसी भी अन्य क्रिकेटर की तुलना में अधिक चैंपियनशिप जीतने के साथ, ब्रावो का अनुभव बेजोड़ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!