ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 : 19 फ़रवरी से UAE और PAK में खेला जायेगा, भारत-पाकिस्तान मुक़ाबला 23 फ़रवरी को UAE होगा

Vivek Shah
By -
toc

ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 की शुरुआत 19 फ़रवरी से होगा और फाइनल 09 मार्च को खेला जायेगा| ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 की कुछ मैच UAE और कुछ मैच पाकिस्तान खेला जायेगा| भारत चैंपियंस ट्रॉफ़ी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा और उनके मैच UAE में खेले जाएंगे।

ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 : 19 फ़रवरी से UAE और PAK में खेला जायेगा,  भारत-पाकिस्तान मुक़ाबला 23 फ़रवरी को UAE होगा

ICC Champions Trophy 2025 की तय सचेडूले के अनुसार भारत-पाकिस्तान का मैच 23 फ़रवरी को UAE खेला जायेगा| टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच 20 फ़रवरी को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ और आख़िरी मैच 2 मार्च को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ खेला जाएगा।

अगर भारत सेमीफ़ाइनल और फाइनल में पहुंचता है तो सेमीफ़ाइनल और फाइनल के मैच UAE में होगा। अगर भारत सेमीफ़ाइनल और फाइनल में नहीं पहुंचता है तो फिर सभी सेमीफ़ाइनल और फाइनल पाकिस्तान में खेले जाएंगे।

चैंपिंयस ट्रॉफ़ी शेड्यूल के अनुसार टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फ़रवरी को मेज़बान पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा।

ICC बोर्ड द्वारा लिए गए फ़ैसले के तहत 2024-27 के चक्र के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सभी मैच पाकिस्तान और भारत के बाहर खेले जाएंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!