आईपीएल 2024: पैट कमिंस होंगे SRH के नए कप्तान

Vivek Shah
By -
toc

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। कमिंस दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम की जगह कप्तान बनेंगे। मार्कराम ने 2023 सीजन में हैदराबाद की कप्तानी की थी.

आईपीएल 2024: पैट कमिंस होंगे SRH के नए कप्तान

पैट कमिंस ने इससे पहले आईपीएल या किसी उच्च स्तरीय टी20 क्रिकेट में कप्तानी नहीं की है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए उनकी सफल कप्तानी का इनाम उन्हें मिला है. पिछले साल कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीता था.

कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पिछले आईपीएल सीज़न से नाम वापस ले लिया था। हालांकि, इस बार उन्होंने आईपीएल 2024 की नीलामी में हिस्सा लिया और हैदराबाद ने उन्हें 20 करोड़ रुपये में खरीदा।

SRH को आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 23 मार्च को कोलकाता में KKR के खिलाफ खेलना है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!