BCCI ने महिला T20 विश्व कप 2024 की मेजबानी का प्रस्ताव ठुकराया, श्रीलंका या UAE को मेजबानी मिल सकती है।

Vivek Shah
By -
toc

भारत के इनकार के बाद अब श्रीलंका या UAE को महिला T20 विश्व कप 2024 की मेजबानी मिल सकती है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला T20 विश्व कप 2024 की मेजबानी के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ICC अब 20 अगस्त को मेजबानी पर अंतिम फैसला लेगा।

BCCI ने महिला T20 विश्व कप 2024 की मेजबानी का प्रस्ताव ठुकराया, श्रीलंका या UAE को मेजबानी मिल सकती है।

महिला T20 विश्व कप 2024 की आयोजन 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2024 तक होने वाला है, भारत द्वारा इस आयोजन की मेजबानी से हटने के बाद अब ICC के पास श्रीलंका और UAE दो विकल्प बचे हुए हैं।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, "उन्होंने (आईसीसी) हमें 2024 महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी का प्रस्ताव दिया था।

लेकिन मैंने साफ मना कर दिया, यहां बारिश का मौसम है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें 2025 में महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी करनी है। मैं किसी को यह गलत संदेश नहीं देना चाहता कि हम लगातार दो विश्व कप की मेजबानी करना चाहते हैं।"

बांग्लादेश में इस समय सरकार विरोधी आंदोलनों के कारण हिंसा और सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है और यही वजह है कि आईसीसी मेजबान बांग्लादेश के बजाय कहीं और देने पर विचार कर लिया है। बांग्लादेश में कई लोगों की मौत हो चुकी है और उनकी प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटा दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!