BCCI ने महिला T20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दिया है और टीम में यास्तिका भाटिया और श्रेयंका पाटिल की वापसी हुई। यह विश्व कप अक्तूबर में दुबई में होने वाला है जिसमे भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में खेलेगी।
हालांकि यास्तिका भाटिया और श्रेयंका पाटिल के विश्व कप खेलने की संभावना उनकी फ़िटनेस पर निर्भर करेगी।
महिला T20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम के अलावा तीन खिलाड़ी ट्रैवलिंग रिज़र्व के तौर पर UAE जाएंगी। इन खिलाड़ियों में उमा छेत्री, तनुजा कंवर और सायमा ठाकोर का नाम शामिल है। राघवी बिष्ट और प्रिया मिश्रा को नॉन ट्रैवलिंग रिज़र्व में शामिल किया गया है।
महिला T20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना (उपकप्तान) शेफ़ाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन
