INDW vs NZW 2024: 3 ODI Matches Series खेलने अक्‍तूबर में भारत आएगी न्‍यूज़ीलैंड महिला टीम

Vivek Shah
By -
toc न्यूजीलैंड की महिला टीम का भारत दौरा 2024 - न्यूजीलैंड की महिला टीम अक्टूबर में 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत का दौरा करेगी।
3 ODI Matches Series खेलने अक्‍तूबर में भारत आएगी न्‍यूज़ीलैंड महिला टीम

न्‍यूज़ीलैंड वीमेन की टीम इस अक्टूबर 2024 के अंत में भारत का दौरा करेगी, इस दौरे में तीन मैचों की odi सीरीज खेलेगी और यह महिला वनडे चैंपियनशिप की हिसा होगा।

न्यूजीलैंड की महिला टीम का भारत दौरा 2024 सीरीज़ मौजूदा महिला FTP चक्र का हिस्‍सा होगी, जिसे पिछले साल जुलाई में अधिक व्‍यस्‍त कैलेंडर की वजह से आगे बढ़ा दिया था। तब भारत ने इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया की मेज़बानी की थी।

इस सीरीज के तीनों वनडे 24, 27 और 29 अक्‍तूबर को अहमदाबाद में खेले जाएंगे, अभी दोनों टीम यूएई में महिला T20 विश्‍व कप 2024 खेल रही है, उस के बाद दोनों टीम सीधा भारत पहुंचेंगी।

इस सीरीज़ के चलते भारत की प्रमुख खिलाड़ी स्‍मृति मांधना, जेमिमाह रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया और दयालन हेमलता WBBL 2024-25 के पहले कुछ मैचों की हिसा नही हो सकती हैं।

वहीं न्‍यूज़ीलैंड की कप्‍तान सोफ़ी डिवाइन भी मेलबर्न रेनेगेड्स के पहले कुछ मैचों में नहीं खेल सकती हैं।

अभी महिला चैंपियनशिप तालिका में न्‍यूज़ीलैंड की टीम 18 में से आठ मैच जीतकर भारत से नीचे, छठे स्थान पर है। सीधे क्वालिफ़ाई करने के लिए न्‍यूज़ीलैंड के लिए यह अहम सीरीज़ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!