IPL 2025 : Paras Mhambrey बने मुंबई इंडियंस (MI) के गेंदबाज़ी कोच

Vivek Shah
By -
toc मुंबई इंडियंस (MI) ने पारस महाम्‍ब्रे को गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया है.
IPL 2025 Paras Mhambrey बने मुंबई इंडियंस (MI) के गेंदबाज़ी कोच.

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस (MI) क्रिकेट टीम ने भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और गेंदबाज़ी कोच पारस महाम्‍ब्रे को अपने टीम के गेंदबाज़ी कोच बनया है।

Paras Mhambrey इससे पहले भी मुंबई इंडियंस के सहायक कोच के भूमिका निभा चुके हैं। महाम्‍ब्रे यहां पर MI के मौजूदा गेंदबाज़ी कोच लसित मलिंगा और प्रमुख कोच महेला जयवर्धने के साथ मिलकर काम करेंगे।

पारस महाम्‍ब्रे 2021 से लेकर अगस्त 2024 तक भारत के गेंदबाज़ी कोच थे, उन्‍होंने राहुल द्रविड़ के साथ काम किया और T20 विश्‍व कप विजेता दल का हिस्‍सा रहे थे। वह चैंपियंस लीग 2011, 2013 और IPL 2013 की ख़‍िताबी जीत में भी MI सेटअप का हिस्‍सा थे।

पारस महाम्‍ब्रे को भारतीय घरेलू क्रिकेट में भी कोचिंग का अनुभव है। भारत से पहले वह इंडिया ए टीम के गेंदबाज़ी कोच थे। इन्होने 2005-06 और 2006-07 में बंगाल को लगातार रणजी ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल में पहुंचाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

मुंबई इंडियंस ने रविवार, 13 अक्टूबर को घोषणा की थी कि पूर्व श्रीलंकाई कप्‍तान जयवर्धने उनके नए प्रमुख कोच होंगे। इस कोचिंग स्‍टाफ़ को का पहला काम 31 अक्‍तूबर 2024 तक MI की फ़ाइनल रिटेंशन सूची तैयार करनी होगी।

IPL 2024 में MI की प्रदरसन काफी ख़राब थी, टीम ने हार्दिक के अगुआई में खेली थी और तालिका में सबसे नीचे रही थी और 14 मैचों में केवल चार मैच जीत पाई थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!