MS Dhoni ने CSK को IPL 2025 में खेलने की पुष्टि नहीं की है

Vivek Shah
By -
toc MS Dhoni ने CSK को IPL 2025 में खेलने की पुष्टि नहीं की है. काशी विश्वनाथन के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक IPL 2025 में खेलने की पुष्टि नहीं की है।
MS Dhoni ने CSK को IPL 2025 में खेलने की पुष्टि नहीं की है

IPL 2025 - चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अब तक IPL 2025 में खेलने की पुष्टि नहीं की है। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी बतौर खिलाड़ी अगले सीज़न IPL 2025 के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विश्वनाथन ने मीडिया से कहा, "हमारे पास उनके संबंध में अभी भी स्पष्ट जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि वह 31 अक्तूबर से पहले इसकी पुष्टि कर देंगे।"

31 अक्तूबर IPL की सभी फ़्रैंचाइज़ी टीम द्वारा अपनी अपनी प्लेयर्स की रिटेंशन सूची जमा करने का अंतिम दिन है।

आईपीएल के रिटेंशन प्लोसि के अनुसार CSK धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन करने के योग्य है। इस नियम के तहत अगर किसी खिलाड़ी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए पांच वर्ष हो चुके हैं तब उसे अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया जा सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!