जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट हासिल करने वाले वर्ल्ड के पहले तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं

Vivek Shah
By -
toc इंग्लैंड के क्रिकेटर जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में चल रहे 5वें टेस्ट मैच के तीसरे दिन उन्होंने कुलदीप यादव को विकेट के पीछे फंसाकर अपना 700वां विकेट हासिल किया। इसके लिए एंडरसन को 187 मैच और 348 पारियां लगीं।
जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट हासिल करने वाले वर्ल्ड के पहले तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं
उन्होंने ये विकेट 26.52 की औसत और 56.9 की स्ट्राइक रेट से लिए हैं, जिसमें 32 पारियों में 5 विकेट और तीन पारियों में 10 विकेट शामिल हैं। एंडरसन के पीछे उनके पूर्व साथी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड हैं, जिनके नाम 167 टेस्ट मैचों में 604 विकेट हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!