IPL 2025: RCB के आईपीएल 2025 में बल्लेबाज़ी कोच और मेंटॉर होंगे दिनेश कार्तिक

Vivek Shah
By -
toc

IPL 2025 - RCB ने अपने औपचारिक सोशल मीडिया हैंडल से दिनेश कार्तिक की नियुक्ति की पुष्टि की है

भारतीय पूर्व क्रिकेटर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा ले चुके दिनेश कार्तिक अब RCB के लिए नए अवतार में दिखाई देंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए अपना बल्लेबाज़ी कोच और मेंटॉर नियुक्त किया है। अगले सीज़न से कार्तिक RCB के बल्लेबाज़ों को बल्लेबाज़ी के गुर सिखाते नज़र आएंगे।

दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी। कार्तिक IPL 2024 में RCB का हिस्सा थे और उन्होंने उस दल में फ़िनिशर की भूमिका भी निभाई थी।

प्रेस रिलीज़ में कार्तिक ने कहा, "पेशेवर स्तर पर कोचिंग करने का अवसर पाकर मैं काफ़ी उत्साहित हूं। यह मेरे जीवन का एक नया अध्याय है। मैं उम्मीद करता हूं एक खिलाड़ी के तौर पर मिले अपने अनुभव इस ग्रुप के काम आ पाएगा।"

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!