आईपीएल 2025: जहीर खान बने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर

Vivek Shah
By -
toc

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर ख़ान को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने टीम का मेंटॉर बनाया है। इससे पहले ज़हीर 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस (MI) के क्रिकेट निदेशक थे।

आईपीएल 2025: जहीर खान बने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर

ज़हीर ख़ान ने एक खिलाड़ी के रूप में में MI, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) के लिए खेले थे, जहां उन्होंने 100 मैचों में 7.58 की इकॉनमी से 102 IPL विकेट लिए है।

LSG टीम को अभी गेंदबाज़ी कोच की भी ज़रूरत है, क्योंकि उनके गेंदबाज़ी कोच मोर्ने मोर्केल अब भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज़ी कोच बन चुके हैं। और LSG को छोड़ दिया है| हलाकि यह साफ़ नहीं हुआ है कि ज़हीर मेंटॉर के अलावा गेंदबाज़ी कोच भी बनेंगे।

फ़िलहाल टीम के पास जस्टिन लैंगर के रूप में मुख्य कोच और लांस क्लूज़नर और ऐडम वोजेस के रूप में दो सहायक कोच मौज़ूद हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!