IPL 2025: पंजाब किंग्स (PBKS) के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting)

Vivek Shah
By -
toc IPL 2025: पंजाब किंग्स (PBKS) के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग। Punjab Kings (PBKS) ने रिकी पोंटिंग को IPL 2025 सीज़न के लिए अपनी टीम का प्रमुख कोच बनाया है।
IPL 2025: पंजाब किंग्स (PBKS) के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग

पंजाब किंग्स (PBKS) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रिकी पोंटिंग को IPL 2025 सीज़न के लिए अपनी टीम का प्रमुख कोच बनाया है। Indiacricketschedule.com को मिली जानकारी के अनुसार पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के साथ चार साल का क़रार किया है और अब वह ही अपने कोचिंग स्टाफ़ के अन्य सदस्यों का चयन करेंगे।

इससे पहले रिकी पोंटिंग पिछले सात साल तक दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कोच थे।

इस मौक़े पर पोंटिंग ने कहा, "इस ज़िम्मेदारी को देने के लिए मैं पंजाब किंग्स (PBKS) का शुक्रिया अता करता हूं और मैं नई चुनौती के लिए उत्साहित हूं।

IPL 2025 से पहले पोंटिंग की पहली चुनौती उन खिलाड़ियों का चयन करना होगा, जो इस साल बड़ी नीलामी से पहले रिटेन किए जाएंगे।

इसके बाद IPL 2025 की बड़ी नीलामी उनकी दूसरी चुनौती होगी। शिखर धवन के संन्यास लेने के बाद कप्तान का चुनाव भी पोंटिंग के लिए एक और बड़ी चुनौती होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!