मार्कस स्टॉयनिस ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 से बाहर हो गये है

Vivek Shah
By -
toc मार्कस स्टोइनिस ने ODI क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, उन्होंने अपने आपको चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 से बाहर कर लिया है।
मार्कस स्टॉयनिस ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 से बाहर हो गये है

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने वनडे क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया है और इसी के कारन अब उन्होंने अपने आपको चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 से बाहर कर लिया है।

मार्कस स्टोइनिस अब सिर्फ़ T20 क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे और वह अब भी T20I प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे। उन्होंने 71 वनडे में 26.69 की औसत से 1495 रन बनाने के साथ-साथ 48 विकेट भी लिए हैं। उनके नाम वनडे में एक शतक और छह अर्धशतक हैं।

स्टॉयनिस ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, "ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे खेलने की मेरी यात्रा बहुत शानदार रही है और मैं हरे व सुनहरे जर्सी में बिताए गए हर एक पल के लिए आभारी हूं।

यह निर्णय लेना मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि यह वनडे प्रारूप से अलग होने का सही समय है। मैं अब अपने करियर के अगले अध्याय पर ध्यान केंद्रित कर सकूंगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!